लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में मुठभेड़ः लश्करे तौयबा के इनामी टॉप कमांडर समेत दो आतंकी ढेर, पाकिस्तानी आतंकी सैफुल्ला ने घुसपैठ की थी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 12, 2020 16:20 IST

श्रीनगर के रामबाग इलाके में सुबह से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्करे तौयबा के टाप कमांडर सैफुल्ला समेत एक अन्य स्थानीय आतंकी को मार गिराया। आईजी कश्मीर विजय कुमार ने दोनों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस काफी दिनों से सैफुल्ला की तलाश में थी।

Open in App
ठळक मुद्दे मुठभेड़ में लश्करे तौयबा के इनामी टॉप कमांडर समेत दो आतंकियों को ढेर कर दिया। आईजी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु उन्होंने बात नहीं मानी और गोलीबारी जारी रखी।रिहायशी इलाका होने की वजह से सुरक्षाबलों को दोनों आतंकियों को मार गिराने में इतना समय लगा।

जम्मूः राजधानी श्रीनगर को आतंकी मुक्त करने का पुलिस का दावा एक बार फिर उस समय फुस्स हो गया जब सुरक्षाबलों ने 12 घंटों से चल रही मुठभेड़ में लश्करे तौयबा के इनामी टॉप कमांडर समेत दो आतंकियों को ढेर कर दिया। पिछले कुछ महीनों में पुलिस कई बार श्रीनगर को आतंकी मुक्त होने का दावा कर चुकी है।

श्रीनगर के रामबाग इलाके में सुबह से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्करे तौयबा के टाप कमांडर सैफुल्ला समेत एक अन्य स्थानीय आतंकी को मार गिराया। आईजी कश्मीर विजय कुमार ने दोनों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस काफी दिनों से सैफुल्ला की तलाश में थी।

लश्कर कमांडर का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी जीत है। सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों के शव अपने कब्जे में लिए हैं। मुठभेड़ स्थल से हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुआ है। व्यापक तलाशी अभियान चलाने के बाद सुरक्षाबलों ने अभियान समाप्त करने की घोषणा कर दी है।

आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि उन्हें गत रविवार शाम को ही सैफुल्ला समेत दो आतंकियों के रामबाग इलाके में छिपे होने की सूचना मिल गई थी। सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। आज तड़के जब आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देखा तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।

आईजी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु उन्होंने बात नहीं मानी और गोलीबारी जारी रखी। रिहायशी इलाका होने की वजह से सुरक्षाबलों को दोनों आतंकियों को मार गिराने में इतना समय लगा। आसपास रहने वाले लोगों को इस दौरान सुरक्षित निकाला गया। जब लोगों की सुरक्षा यकीनी हो गई तो सुरक्षाबलों ने एक के बाद एक दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया।

सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया और मुठभेड़ स्थल से हथियार भी बरामद किए। दोनों के मारे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने कई घंटों तक आसपास के मकानों व क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया। जब यह सुनिश्चित हो गया कि आसपास अब कोई तीसरा आतंकी मौजूद नहीं है, तो उन्होंने अभियान की समाप्ति की घोषणा करते हुए इलाके को खाली कर दिया।

पाकिस्तानी आतंकी सैफुल्ला ने इस साल कश्मीर में घुसपैठ की थी। शुरूआत के दिनों में वह उत्तरी कश्मीर में काम कर रहा था परंतु पिछले दो महीनों से उसकी सक्रियता दक्षिण कश्मीर में काफी बढ़ गई थी। सैफुल्ला ने ही गत 24 सितंबर को सीआरपीएफ जवानों पर हमला किया था।

इस हमले में सीआरपीएफ का एएसआई शहीद हो गया था। इसके अलावा कांडीजाल पांपोर में सीआरपीएफ जवानों पर हुए एक अन्य हमले में भी उसी का हाथ था। इस हमले में दो जवान शहीद जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों