लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस नीचे, पिछले 30 साल में सबसे कम

By भाषा | Updated: January 31, 2021 13:01 IST

Open in App

श्रीनगर, 31 जनवरी कश्मीर घाटी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड की 40 दिन की अवधि यानी ‘चिल्लई कलां’ रविवार को समाप्त हो गया और श्रीनगर में न्यूनतम तापमान पिछले 30 साल में सबसे कम दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह 1991 के बाद से अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

श्रीनगर में 13 जनवरी को तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड में तापमान शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

घाटी में तेज ठंड की वजह से जलस्रोत जम गए हैं और पाइपलाइनों में भी पानी जम गया है। ‘चिल्लई-कलां’ रविवार को खत्म हो गया लेकिन कश्मीर के लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिली है और अगले कुछ दिनों तक तापमान शून्य से नीचे ही रहने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?