लाइव न्यूज़ :

Srinagar Lok Sabha seat 2024: दोपहर तीन बजे ही मतदाताओं ने तोड़ दिया रिकॉर्ड, श्रीनगर लोकसभा सीट पर खूब पड़े वोट!

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 13, 2024 18:25 IST

Srinagar Lok Sabha seat 2024: श्रीनगर सीट में 17.43 लाख मतदाता है, जिसमें 8,73,426 पुरुष, 870368 महिलाएं और 53 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे कश्मीर घाटी में सबसे पहले इसी संसदीय सीट पर मतदान हुआ है।श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र में मतदान के पहले चार घंटों में 14.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।आंकड़ा 2019 के कुल मतदान प्रतिशत से अधिक है।

Srinagar Lok Sabha seat 2024: कश्‍मीर में मतदान ने देश को चाहे निराश किया हे पर प्रदेश के नेता और अधिकारी खुश इसलिए हैं क्‍योंकि श्रीनगर संसदीय क्षेत्र में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया। पर खुशी इस बात की थी कि श्रीनगर संसदीय क्षेत्र ने अपने ही रिकार्ड को जरूर तोड़ा है। श्रीनगर लोकसभा सीट पर दोपहर तीन बजे तक 29.93 प्रतिशत मतदान हुआ है। इससे 2014 के कुल मतदान प्रतिशत का रिकॉर्ड भी टूट गया है। 2014 में 25.86 फीसदी वोटिंग हुई थी। वहीं, 2019 में 14.43 प्रतिशत ही मतदान हुआ था। कश्मीर घाटी में सबसे पहले इसी संसदीय सीट पर मतदान हुआ है। श्रीनगर सीट में 17.43 लाख मतदाता है, जिसमें 8,73,426 पुरुष, 870368 महिलाएं और 53 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र में मतदान के पहले चार घंटों में 14.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

यह आंकड़ा 2019 के कुल मतदान प्रतिशत से अधिक है। 2019 में श्रीनगर लोकसभा सीट पर कुल मतदान लगभग 14.43 प्रतिशत हुआ था। जबकि, 2014 में 25.86 फीसदी वोटिंग हुई थी। चौथे चरण में श्रीनगर लोकसभा सीट के लिए आज मतदान हुआ। 52,100 कश्मीरी हिंदू मतदाता जम्मू, ऊधमपुर व दिल्ली में स्थापित विशेष मतदान केंद्रों पर पहुंच कर अपना मतदान करते नजर आए थे।

इसमें 25,760 पुरुष मतदाता थे। इसके लिए जम्मू जिले में 21 के अलावा 2 मतदान केंद्र उधमपुर व चार मतदान केंद्र दिल्ली में स्थापित किए गए थे। श्रीनगर में नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और पार्टी के उपाध्यक्ष के उमर अब्दुल्ला ने मतदान किया। उमर अब्दुल्ला के दोनों बेटे जहीर और जमीर ने भी मतदान किया।

बताया जा रहा है कि जहीर और जमीर ने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया।  श्रीनगर लोकसभा सीट पर जारी मतदान के बीच कंगन विधानसभा क्षेत्र में एक दूल्हा शादी के दिन मतदान करने के लिए पहुंचा। उन्होंने अपनी शादी की मेहंदी के साथ लोकतंत्र के जश्न की स्याही का भी रंग जोड़ दिया है। दुल्हा बने मोहम्मद अशरफ ने बताया कि वह शादी से पहले देश के हित में अपना फर्ज निभाने आए हैं।

पहले मतदान किया है और फिर अगला काम करेंगे। ऐसा नजारा कश्‍मीर में पहली बार नजर आया था। आतंकवाद और पथराव के लिए के लिए कुख्यात पुलवामा में फीजा बदली नजर आई थी। इस दक्षिण कश्मीर जिले में मतदान केंद्रों के द्वार पर उत्साही मतदाताओं की भीड़ देखी गई थी। हर पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिली थीं। 

जम्मू कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी पीके पोले सोमवार को श्रीनगर के शहर-ए-खास इलाके में बनाए गए मतदान केंद्रों का जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रीनगर सीट के लिए बनाए गए सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीकों से मतदान हो रहा है। कुल 2135 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

जहां पीठासीन अधिकारी के साथ चार मतदान कर्मी तैनात हैं। कुल 8500 मतदान कर्मियों की तैनाती की गई है। कुल 20 पिंक बूथ बनाए गए हैं, जहां महिला कर्मी तैनात हैं। 18 बूथ दिव्यांग तथा 17 बूथ युवाओं की देखरेख में थे। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए 21 ग्रीन बूथ भी बनाए गए थे।

टॅग्स :श्रीनगरलोकसभा चुनाव 2024जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया