लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर को यूनेस्को के रचनात्मक शहरों की सूची में शामिल किया गया

By भाषा | Updated: November 8, 2021 21:32 IST

Open in App

श्रीनगर, आठ नवंबर जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर दुनियाभर के उन 49 शहरों में से एक है जिन्हें सोमवार को ‘यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (यूसीसीएन)’ में शामिल किया गया।

इस सूची में 246 शहर पहले से हैं। इन 49 शहरों को इस सूची में यूनेस्को के महानिदेशक ऑद्रे अजॉले द्वारा ‘‘विकास के केंद्र में संस्कृति और रचनात्मकता को बनाए रखने की उनकी प्रतिबद्धता और ज्ञान एवं अच्छी प्रथाओं को साझा करने संबंधी’’ मान्यता देने के बाद शामिल किया गया।

यूनेस्को की वेबसाइट पर जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक अब ऐसे शहरों की संख्या 295 है जो 90 देशों से हैं। यहां संस्कृति और रचनात्मकता, हस्तशिल्प और लोक कलाओं, साहित्य, संगीत आदि में सतत शहरी विकास के लिए निवेश किया जाता है।

यूनेस्को के साथ सहयोग के लिए भारतीय राष्ट्रीय आयोग (आईएनसीसीयू) ने इस सूची में शामिल करने के लिए श्रीनगर के साथ ग्वालियर का नाम भी भेजा था।

श्रीनगर के महापौर जुनैद आजिम मट्टू ने श्रीनगर को प्रतिष्ठित सूची में शामिल किए जाने की खबर ट्विटर के जरिए दी।

इस सूची में मुंबई और हैदराबाद को अक्टूबर 2019 में शामिल किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान