लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, सीआरपीएफ का सब इंस्‍पेक्‍टर जख्‍मी, लश्‍कर का इनामी कमांडर अरेस्ट

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 28, 2021 17:29 IST

सुरक्षाबलों ने लश्‍करे तौयबा के एक इनामी कमांडर को जिन्‍दा पकड़ लिया है। श्रीनगर के बाहरी इलाके मल्हूरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।मुठभेड़ में एक से दो आतंकियों के घिरे होने की सूचना है।ऑपरेशन को सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है।

जम्मूः सुरक्षाबलों ने श्रीनगर में आरंभ हुई एक मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया था। अन्‍य करीब 2 से 3 आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी थी।

इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक सब इंस्‍पेक्‍टर गंभीर रूप से जख्‍मी हो गया है जिसकी दशा नाजुक बताई जा रही है। इस बीच सुरक्षाबलों ने लश्‍करे तौयबा के एक इनामी कमांडर को जिन्‍दा पकड़ लिया है। श्रीनगर के बाहरी इलाके मल्हूरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में एक से दो आतंकियों के घिरे होने की सूचना है।

ऑपरेशन को सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है। जिसमें सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की टीम शामिल है। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई।

इस बीच आतंकी सगंठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर नदीम अबरार को गिरफ्तार किया गया है। नदीम लावेपोरा आतंकी हमले में शामिल था। इस हमले में आतंकियों ने सीआरपीएफ के तीन जवानों की हत्या की थी। कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने कहा कि नदीम अबरार की गिरफ्तारी सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता है। वह कई हमलों और हत्याओं में शामिल रहा है। वहीं, अवंतीपोरा हमले को लेकर आईजी ने कहा कि इसके पीछे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो विदेशी आतंकियों का हाथ है।

टॅग्स :आतंकवादीभारतीय सेनापाकिस्तानसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे