लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: बटामालू इलाके में सेना और आंतकियों के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 12, 2018 06:48 IST

सेना और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ के बीच पूरे इलाके की इंटरनेट सेवा ठप्प कर दी गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 12 अगस्त : जम्मू-कश्मीर के बटामालू इलाके में सेना और आतंकियों के बीच सुबह से मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में दो जवान बुरी तरह घायल हो गए हैं। खबरों की माने तो वहां पर 4-5 आतंकी एक घर में छिपा हुए हैं। इनकी योजना 15 अगस्त के दिन हमला करने की थी। लेकिन इनके नापाक इरादे का पता चलते ही का सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। जिसके बाद आतंकियों की तरफ से फायरिंग की गई, सेना भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। आतंकियों को कोई भी मदद नहीं मिल पाए इसलिए मुठभेड़ के बीच पूरे इलाके की इंटरनेट सेवा ठप्प कर दी गई है। साथ ही सेना पूरे इलाके में सर्च अभियान भी चला रही है।

आपको बता दें,  कश्मीर घाटी में इस साल आतंकवाद संबंधी और पथराव की घटनाओं में 20 पुलिसकर्मियों समेत 41 सुरक्षाकर्मियों की जान गई, जबकि 907 अन्य जख्मी हो गए। आतंकवाद संबंधी घटनाओं में इस साल के शुरूआती छह माह में 17 सैन्यकर्मी, 20 पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ के दो कर्मियों समेत 39 सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई है जबकि 96 अन्य जख्मी हुए हैं।

आतंकवाद संबंधी घटनाओं में 28 सैन्यकर्मी, सीआरपीएफ के 31 कर्मी और 37 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इसी दौरान, पथराव की घटनाओं में सीआरपीएफ के दो कर्मियों की मौत हो गई जबकि 811 अन्य जख्मी हो गए। घाटी में पथराव की 734 घटनाओं में 592 पुलिसकर्मी, सीआरपीएफ के 219 कर्मी घायल हुए हैं।  आतंकवाद और पथराव की घटनाओं में 32 आम लोगों की मौत हुई है और 117 अन्य जख्मी हुए हैं।

इधर, सरकार के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं में वृद्धि हुई है। इस साल जुलाई तक नियंत्रण रेखा पर 954 बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया है। रक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष भामरे ने राज्यसभा को बताया था कि जम्मू कश्मीर में वर्ष 2017 में नियंत्रण रेखा पर 860 बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया था, जबकि चालू वर्ष में जुलाई माह तक वहां 945 बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया। 

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। हमारा यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें। हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह