लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर: ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवान ने भिखारी को खिलाया अपना लंच, IG ने किया सम्मानित

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 18, 2018 23:47 IST

सीआरपीएफ जवान द्वारा एक भूखे भिखारी के लिए इतनी सहानुभूति और मानवता देख सोशल मीडिया यूजर्स उसकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

Open in App

श्रीनगर, 18 मार्च। सीआरपीएफ के एक जवान ने अपना खाना एक भूखे भिखारी को दे दिया जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रहा है। घटना श्रीनगर की है जहां ड्यूटी पर तैनात सुजीत कुमार ने अपना लंच एक एक भिखारी को खिलाया। इस पूरी घटना का जिक्र माजिद हैदरी नाम के एक पत्रकार ने अपने फेसबुक पोस्ट पर किया। इस पोस्ट को सीआरपीएफ हेडक्वॉर्टर ने अपने संज्ञान में लेते हुए भिखारी को खाना देने वाले जवान सुजीत कुमार को कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया। 

पत्रकार माजिद हैदरी ने इस घटना के बारे में विस्तार से अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है। हैदरी ने लिखा कि फिरन पहने एक व्यक्ति को श्रीनगर पुलिस हेडक्वाटर के पास सीआरपीएफ जवान के पास रेंगते हुए देखा गया। पहली नजर में यह देखकर ऐसा लगा कि कोई गरीब कश्मीरी फिर से अपने अधिकारों के लिए बोलने का शिकार हुआ है, जिसके लिए कश्मीर में पैरामिलिट्री फोर्सेस मशहूर हैं। सीआरपीएफ जवान गरीब आदमी से कुछ कह रहा था। 

इसके बाद माजिद ने लिखा, पीर बाग ब्रिज के पास खड़े दो व्यक्ति मुझे जानते थे, उनसे मामला जानने के लिए मैंने अपनी बाइक की रफ्तार धीमी की। इससे पहले कि मैं कुछ जानकारी ले पाता एक सीआरपीएफ जवान उनके पास पहुंचा और उनसे पूछने लगा कि क्या तुम्हारे पास खाने के लिए रोटी है, लेकिन वहां खड़े लोगों की प्रतिक्रिया नकारात्मक थी। 

माजिद ने आगे लिखा, सीआरपीएफ जवान ने वहां से गुजर रहे अन्य लोगों से भी पूछा कि क्या तुम्हारे पास खाने के लिए कुछ चीज है, लेकिन किसी के पास से कुछ नहीं मिला। उसकी क्रिया ने मुझे प्रभावित किया और मैं कुछ देर यह सब होते हुए देखता रहा। आखिर में सीआरपीएफ जवान ने अपने पास से केला निकालकर उस भूखे भिखारी को दिया जो कि खुद उनके अपने लंच के लिए था। जवान ने भिखारी से कहा कि ये लो भाई खालो। 

सीआरपीएफ जवान द्वारा एक भूखे भिखारी के लिए इतनी सहानुभूति और मानवता देख सोशल मीडिया यूजर्स उसकी काफी तारीफ कर रहे हैं। माजिद हैदरी के पोस्ट के मुताबिक इस सीआरपीएफ जवान का नाम सुजीत कुमार है, जो कि बिहार का रहने वाला है। सीआरपीएफ जवान की तारीफ करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इंसान हर जगह हैं लेकिन इंसानियत कुछ ही दिखाते हैं। एक ने लिखा कि यह इनकी पोशाक है जो कि कश्मीर में उनके लिए नफरत पैदा करती है लेकिन वे भी इंसान हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया