लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे अगले महीने आएंगे भारत: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: January 12, 2020 18:05 IST

प्रधानमंत्री के भाई तथा राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के नेतृत्व वाली नयी श्रीलंकाई सरकार के सदस्यों का यह तीसरा उच्च स्तरीय दौरा होगा । श्रीलंका की न्यूज वेबसाइट ‘द संडे मार्निंग’ ने प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के हवाले से बताया है कि प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के फरवरी के आरंभ में भारत आने की संभावना है लेकिन तारीखों की अब तक घोषणा नहीं हुई है ।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे अगले महीने के आरंभ में भारत का दौरा करेंगे पिछले साल नवंबर में पद संभालने के बाद भारत का उनका यह पहला दौरा होगा।

 श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे अगले महीने के आरंभ में भारत का दौरा करेंगे और अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से वार्ता करेंगे । पिछले साल नवंबर में पद संभालने के बाद भारत का उनका यह पहला दौरा होगा।

प्रधानमंत्री के भाई तथा राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के नेतृत्व वाली नयी श्रीलंकाई सरकार के सदस्यों का यह तीसरा उच्च स्तरीय दौरा होगा । श्रीलंका की न्यूज वेबसाइट ‘द संडे मार्निंग’ ने प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के हवाले से बताया है कि प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के फरवरी के आरंभ में भारत आने की संभावना है लेकिन तारीखों की अब तक घोषणा नहीं हुई है ।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत, श्रीलंका की नयी सरकार के साथ करीबी संबंध स्थापित करने को इच्छुक है और देश को खास तौर पर तमिल बहुल उत्तरी और पूर्वी तथा अन्य इलाकों के विकास के लिए वित्तीय सहायता की पेशकश की है ।

श्रीलंका की कमान संभालने के बाद विदेश के पहले दौरे में गोटाबाया राजपक्षे तीन दिनों के दौरे पर भारत आए थे और प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ सार्थक वार्ता के बाद आतंकवाद से लड़ने के लिए पांच करोड़ डॉलर सहित 45 करोड़ डॉलर वित्तीय सहायता देने की घोषणा की थी । 

टॅग्स :श्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?