लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे ने संसद की कार्यवाही स्थगित की, सिंगापुर रवाना

By भाषा | Updated: December 13, 2021 12:30 IST

Open in App

कोलंबो, 13 दिसंबर श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने एक असामान्य कदम उठाते हुए संसद की कार्यवाही को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया और बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के सिंगापुर की यात्रा पर रवाना हो गए।

राजपक्षे के इस निर्णय पर सरकार की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी की गई है। संसद का सत्र शुक्रवार को खत्म हुआ था और दोबारा कार्यवाही 11 जनवरी को शुरू होनी थी, जो अब 18 जनवरी से शुरू होगी।

राष्ट्रपति राजपक्षे ने 12 दिसंबर को एक असाधारण गजट अधिसूचना के माध्यम से सदन की कार्यवाही को निलंबित कर दिया।

गजट अधिसूचना ने कहा गया, ‘‘मैं इस उद्घोषणा के द्वारा 12 दिसंबर 2021 की मध्यरात्रि से संसद का सत्रावसान करता हूं और इसके द्वारा अगले सत्र की शुरुआत के लिए 18 जनवरी 2022 सुबह 10 बजे का समय तय करता हूं...’’

गोटबाया (72) इस घोषणा के कुछ घंटे बाद सिंगापुर की यात्रा पर रवाना हो गए।

राष्ट्रपति कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि वह निजी यात्रा पर हैं, ऐसा माना जा रहा है कि वह चिकित्सकीय कारणों से वहां गए हैं।

इस बीच, ऊर्जा मंत्री उदय गम्मनपिला ने पत्रकारों से कहा कि सोमवार की कैबिनेट बैठक के लिए तय किए गए दो प्रमुख मुद्दों पर अब चर्चा नहीं की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह