श्रीलंकाई नौसेना ने हमें भगाने के लिए 'पत्थर, बोतलें' फेंकी: मछुआरे

By भाषा | Updated: December 5, 2021 14:55 IST2021-12-05T14:55:45+5:302021-12-05T14:55:45+5:30

Sri Lankan Navy threw 'stones, bottles' to drive us away: Fishermen | श्रीलंकाई नौसेना ने हमें भगाने के लिए 'पत्थर, बोतलें' फेंकी: मछुआरे

श्रीलंकाई नौसेना ने हमें भगाने के लिए 'पत्थर, बोतलें' फेंकी: मछुआरे

रामेश्वरम (तमिलनाडु), पांच दिसंबर श्रीलंकाई नौसैनिकों ने कच्चातीवू के निकट मछली पकड़ने के दौरान भारतीय मछुआरों को भगाने के लिए पत्थर और बोतलें फेंकी, जिससे 10 से अधिक नावों को कुछ नुकसान हुआ। कथित घटना के बाद यहां लौटे मछुआरों ने रविवार को यह वाकया बताया।

रामेश्वर मछुआरा संघ के अध्यक्ष देवदॉस ने बताया कि यहां से लगभग 4,000 मछुआरे चार दिसंबर को 500 से अधिक नावों में मछली पकड़ने के लिए निकले थे और जब वे कच्चातीवू द्वीप पर मछली पकड़ रहे थे, श्रीलंकाई नौसैनिक चार नावों में वहां पहुंचे और उन पर पत्थर और बोतलें फेंकी।

संघ के नेता ने कहा कि पत्थरों की चपेट में आने से 10 से अधिक नौकाओं को कुछ हद तक नुकसान हुआ है। घटना के बाद मछुआरे तट पर लौट आए।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में तमिलनाडु मत्स्य अधिकारियों के पास एक शिकायत दर्ज कराई गई है। नेता ने कहा कि मछुआरे लंबे समय के बाद कच्चातीवू के पास मछली पकड़ने गए थे और लगातार हो रहे हमलों ने उनमें गहरा भय पैदा कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sri Lankan Navy threw 'stones, bottles' to drive us away: Fishermen

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे