रामेश्वरम (तमिलनाडु), 12 अगस्त श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने कच्चाथीवू के निकट मछली पकड़ रहे भारतीय मछुआरों के एक समूह पर कथित तौर पर पथराव किया जिसमें एक भारतीय मछुआरा घायल हो गया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
तीन नावों में सवार होकर आए श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने मछली पकड़ने वाले कुछ जालों को भी कथित तौर पर क्षति पहुंचाई। मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना आज तड़के हुई। बुधवार को यहां के निकट मंडपम से मछुआरे समुद्र में गए थे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।