श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने भारतीय मछुआरों के जाल काटे

By भाषा | Updated: July 18, 2021 17:58 IST2021-07-18T17:58:24+5:302021-07-18T17:58:24+5:30

Sri Lankan Navy personnel cut nets of Indian fishermen | श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने भारतीय मछुआरों के जाल काटे

श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने भारतीय मछुआरों के जाल काटे

रामेश्वरम (तमिलनाडु), 18 जुलाई श्रीलंकाई नौसेना ने कल रात मछली पकड़ने समुद्र में गए भारतीय मछुआरों के जाल काट दिए। मछुआरों के संगठन के सदस्यों ने रविवार को यह आरोप लगाया।

इस घटना की जानकारी राज्य के अधिकारियों को दे दी गई है।

शनिवार को 534 यांत्रिक नौकाओं पर 4,000 से ज्यादा मछुआरे मछली पकड़ने समुद्र में गए थे और वे जब कच्चातीवू के निकट मछली पकड़ रह थे तभी उनके साथ यह घटना हुई।

मछुआरा संगठन के प्रतिनिधि पी सेसुराजा और एस एमेरिट ने आरोप लगाया कि श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने 100 नावों के मछली पकड़ने वाले जाल काट दिए। संगठन के प्रतिनिधियों ने मांग की है कि राज्य सरकार इस मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष उठाए और इसका समाधान किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sri Lankan Navy personnel cut nets of Indian fishermen

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे