लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के चार मछुआरों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 10, 2020 14:18 IST

Open in App

नागपट्टिनम (तमिलनाडु), 10 नवंबर श्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार को कोडियाकरे तट के पास कथित रूप से मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के चार मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।

मछुआरों के संघ ने यहां बताया कि मछुआरे नगापट्टिनम जिले के तरंगम्बडी के रहने वाले हैं और उन्हें श्रीलंका के जल क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

संघ के प्रतिनिधियों ने यहां दावा किया कि मछुआरे सात नवंबर को समंदर में गए थे और आज सुबह कोडियाकरे से 20 समुद्री मील दूर मछली पकड़ रहे थे। तभी वहां श्रीलंका की नौसेना के कर्मी आ गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि मछुआरों को श्रीलंका के कांगेसनथुरई ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतGoa Fire Accident: अरपोरा नाइट क्लब में आग से 23 लोगों की मौत, घटनास्थल पर पहुंचे सीएम सावंत; जांच के दिए आदेश

भारतगोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर विस्फोट में रसोई कर्मचारियों और पर्यटकों समेत 23 लोगों की मौत

पूजा पाठPanchang 07 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 07 December 2025: आज इन 3 राशियों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, वित्तीय नुकसान की संभावना

भारतEPFO Rule: किसी कर्मचारी की 2 पत्नियां, तो किसे मिलेगी पेंशन का पैसा? जानें नियम

भारत अधिक खबरें

भारतरेलवे ने यात्रा नियमों में किया बदलाव, सीनियर सिटीजंस को मिलेगी निचली बर्थ वाली सीटों के सुविधा, जानें कैसे

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की