श्रीलंका की नौसेना ने 47 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: December 14, 2020 22:04 IST2020-12-14T22:04:05+5:302020-12-14T22:04:05+5:30

Sri Lankan Navy arrested 47 Indian fishermen | श्रीलंका की नौसेना ने 47 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंका की नौसेना ने 47 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

रामेश्वरम (तमिलनाडु), 14 दिसंबर श्रीलंका की नौसेना ने उस देश की जल सीमा में कथित तौर पर मछली मारने के लिए करीब 47 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी यहां अधिकारियों ने दी।

उन्होंने कहा कि श्रीलंका की नौसेना ने जिन मछुआरों को गिरफ्तार किया है वे रामेश्वरम और पुथुकोट्टई के रहने वाले हैं। साथ ही उन्होंने सात नौकाएं भी जब्त की।

मत्स्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मछुआरे जब नेदुनथीवु के नजदीक मछली मार रहे थे तो प्रायद्वीपीय देश की नौसेना ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

27 मछुआरे रामेश्वरम के हैं जबकि अन्य पुथुकोट्टई के हैं।

उन्हें मंगलवार को श्रीलंका की अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।

इस बीच श्रीलंकाई मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने 23 भारतीय नावों को मछली मारने की अनुमति देने से इंकार कर दिया क्योंकि हाल में उन्होंने श्रीलंका के मछुआरों के जाल क्षतिग्रस्त कर दिए थे। श्रीलंका के अधिकारियों ने इसकी शिकायत भारतीय अधिकारियों से की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sri Lankan Navy arrested 47 Indian fishermen

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे