श्रीलंकाई नौसेना ने भारत के 20 मछुआरों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: March 25, 2021 11:05 IST2021-03-25T11:05:05+5:302021-03-25T11:05:05+5:30

Sri Lankan Navy arrested 20 Indian fishermen | श्रीलंकाई नौसेना ने भारत के 20 मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंकाई नौसेना ने भारत के 20 मछुआरों को गिरफ्तार किया

रामेश्वरम (तमिलनाडु), 25 मार्च श्रीलंकाई नौसेना ने कथित तौर पर अपने जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने को लेकर 20 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और दो नाव जब्त कर ली।

अधिकारियों ने यहां मंगलवार को यह जानकारी दी।

मत्स्यपालन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उक्त मछुआरे रामेश्वरम और थंगचिमदम के रहने वाले हैं और उन्हें बुधवार की रात को श्रीलंकाई नौसेना ने कच्चतीवु के पास से पकड़ा।

अधिकारियों ने बताया कि मछुआरों को जांच के लिए स्थानीय नौसैनिक शिविर में ले जाया गया है और उन्हें श्रीलंकाई मत्स्यपालन विभाग को सौंपा जा सकता है।

भारत के मछुआरा संघ के प्रतिनिधियों ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा बार-बार तमिलनाडु के मछुआरों को गिरफ्तार करने की घटनाओं पर चिंता जताई है और केंद्र तथा राज्य सरकार से उनकी सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sri Lankan Navy arrested 20 Indian fishermen

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे