लाइव न्यूज़ :

लिट्टे को पुन: मजबूत करने के लिए पाक से हथियारों की तस्करी करने के मामले में श्रीलंकाई गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 6, 2021 20:04 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, छह अक्टूबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पाकिस्तान से श्रीलंका में हथियारों की तस्करी करने और इससे होने वाली आय का इस्तेमाल द्वीप देश में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) को फिर से मजबूत बनाने के लिए करने में कथित संलिप्तता को लेकर एक श्रीलंकाई नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो तमिल अलगाववादी समूह की खुफिया शाखा का पूर्व सदस्य है।

एनआईए के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि एनआईए ने लिट्टे की खुफिया शाखा के एक पूर्व सदस्य एवं श्रीलंकाई नागरिक सतकुनम उर्फ साबेसन (47) को मंगलवार को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि साबेसन इस समय तमिलनाडु में चेन्नई के वलसरवक्कम में रहता है। पाकिस्तान से श्रीलंका में हथियारों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी करने में शामिल होने और इस तस्करी से होने वाली आमदनी का इस्तेमाल लिट्टे को पुन: मजबूत बनाने के लिए करने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मार्च में भारतीय तटरक्षक ने मछलियां पकड़ने की नौका रविहंसी को रोककर मिनिकॉय तट के पास 300 किलोग्राम हेरोइन, पांच एके 47 राइफल और गोला-बारूद बरामद किया था। इसी शिकायत के आधार पर एनआईए ने शस्त्र कानून की धाराओं के तहत मई में छह श्रीलंकाई नागरिकों को गिरफ्तार किया था।

एनआईए अधिकारी ने बताया कि साबेसन ने साजिश रचने के लिए भारत में लिट्टे के प्रति सहानुभूति रखने वालों की बैठकों की व्यवस्था की थी और लिट्टे को फिर से मजबूत करने के लिए मादक पदार्थों की तस्करी से होने वाली आय श्रीलंका में लिट्टे के पूर्व काडरों को भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

लिट्टे ने श्रीलंका के उत्तरी एवं पूर्वी प्रांतों में स्वतंत्र तमिल राष्ट्र की मांग को लेकर करीब 30 साल तक एक सैन्य मुहिम चलाई थी। श्रीलंकाई सेना ने इसके नेता वी प्रभाकरन को मार दिया था, जिसके बाद 2009 में यह मुहिम समाप्त हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब