लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के PM राजपक्षे पहली बार पहुंचे वाराणसी, काशी विश्‍वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन

By भाषा | Updated: February 9, 2020 17:44 IST

मिश्र ने बताया कि राजपक्षे ने श्रीलंका की समस्त जनता की सुख समृद्धि के संकल्प के साथ बाबा श्री काशी विश्वनाथ का षोडशोपचार विधि विधान से पूजन किया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिंदा राजपक्षे लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रधान अर्चक डॉ श्रीकांत मिश्र ने उन्हें विशेष पूजन कराया।

पांच दिवसीय यात्रा पर भारत आए श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे रविवार को वाराणसी पहुंचे। महिंदा राजपक्षे लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रधान अर्चक डॉ श्रीकांत मिश्र ने उन्हें विशेष पूजन कराया। मिश्र ने बताया कि राजपक्षे ने श्रीलंका की समस्त जनता की सुख समृद्धि के संकल्प के साथ बाबा श्री काशी विश्वनाथ का षोडशोपचार विधि विधान से पूजन किया।

उन्होंने बताया कि बाबा दरबार में पूजन के बाद वह श्री काल भैरव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे जहां वह बाबा की आरती में शामिल हुए। राजपक्षे इसके बाद विश्राम करने के लिए होटल ताज रवाना हुए। राजपक्षे शाम को सारनाथ जाएंगे जहां वह स्तूप और पुरातात्विक संग्रहालय के अवलोकन के साथ ही बौद्ध मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। महाबोधि सोसायटी के प्रभारी मेधाकर भंते ने बताया कि राजपक्षे सारनाथ में संग्रहालय का अवलोकन करने के साथ ही सारनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे।

उन्होंने बताया कि राजपक्षे सारनाथ में अनुयायियों से वार्ता भी करेंगे। उन्होंने बताया कि वह धमेख स्तूप और मूलगंध कुटी विहार का भ्रमण करेंगे। वह बौद्ध भिक्षुओं से आशीर्वाद भी लेंगे।

टॅग्स :श्रीलंकावाराणसीइंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं