लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका: नये संविधान का मसौदा संसद की मंजूरी के लिए 2022 की शुरूआत तक तैयार होने की उम्मीद

By भाषा | Updated: October 19, 2021 15:46 IST

Open in App

कोलंबो, 19 अक्टूबर श्रीलंका के नये संविधान के मसौदा को संसद की मंजूरी के लिए 2022 की शुरूआत तक अंतिम रूप दे दिये जाने की उम्मीद है। विदेश मंत्री जी एल पेइरिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पेइरिस ने कहा कि 2019 के चुनाव घोषणापत्र में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे द्वारा किये गये वादे के मुताबिक मसौदा तैयार करने के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की गई है।

पेइरिस ने कहा, ‘‘इस मसौदा को अब पूरा कर लिया गया है और इसे विधिक मसौदा लेखक के पास भेजे जाने का इंतजार है।’’ उन्होंने उम्मीद जताई कि मसौदा नये साल की शुरूआत में उपलब्ध करा दिया जाएगा।

हालांकि, उन्होंने नये नये संविधान के प्रारूप के बारे में विस्तृत रूप से कुछ नहीं बताया।

पेइरिस ने संविधान निर्माण के एक जटिल प्रक्रिया होने का जिक्र करते हुए कहा कि वक्त की दरकार है कि इसमें बदलाव किया जाए।

श्रीलंका ने मौजूदा संविधान को अतीत में बदलने की कई कोशिशें की हैं। पिछली बार इस तरह की कोशिश 2015 में की गई थी। हालांकि, 1997 से इस तरह की सभी कोशिशें महीनों की चर्चा के बाद भी नाकाम हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है