लाइव न्यूज़ :

श्रीधरन का इस्तीफा स्वीकार, अपार योगदान के लिए उनका शुक्रिया : डीएमआरसी

By भाषा | Updated: March 12, 2021 23:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ई श्रीधरन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

शहरी परिवहन क्षेत्र में योगदान के लिए ‘मेट्रो मैन’ के नाम से मशहूर श्रीधरन (88) ने अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने के लिए इस्तीफा दे दिया।

दिल्ली मेट्रो ने एक बयान में शुक्रवार को कहा, ‘‘डॉ. ई श्रीधरन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। डीएमआरसी में अपार योगदान के लिए हम डॉ. श्रीधरन का शुक्रिया अदा करते हैं।’’

वह डीएमआरसी में प्रधान सलाहकार के तौर पर काम कर रहे थे और पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से इससे जुड़े थे।

भाजपा से जुड़ने के पहले श्रीधरन ने कहा था कि उनका मुख्य लक्ष्य केरल में पार्टी को सत्ता में लाने का है और वह मुख्यमंत्री बनने को तैयार रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है