लाइव न्यूज़ :

राजनीतिक पारी की शुरुआत से पहले आखिरी बार दिल्ली मेट्रो की वर्दी में दिखे श्रीधरन

By भाषा | Updated: March 4, 2021 16:41 IST

Open in App

कोच्चि, चार मार्च भाजपा के साथ अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने से पहले और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के साथ 24 साल लंबे कॅरियर के आखिरी समय में ‘मेट्रोमैन’ ई श्रीधरन बृहस्पतिवार को डीएमआरसी की वर्दी में दिखे।

श्रीधरन (88) ने अपनी निगरानी में यहां एक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य समय से काफी पहले पूरा होने की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘यह अंतिम दिन होगा जब मैं वर्दी पहनूंगा।’’ श्रीधरन को बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पूरा करने में दक्षता के लिए जाना जाता है।

श्रीधरन हाल में भाजपा में शामिल हुए हैं। डीएमआरसी की वर्दी पहने श्रीधरन ने पलरीवत्तम फ्लाईओवर को उद्घाटन के लिए केरल सरकार के सड़क एवं पुल विकास निगम (आरबीडीसी) को सौंपने से पहले बृहस्पतिवार सुबह उसका जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर के पुननिर्माण का काम पिछले साल सितंबर में शुरू हुआ था और अब यह तैयार है। राज्य सरकार इसके उद्घाटन की तिथि पर फैसला कर सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने डीएमआरसी की वर्दी पहली बार दिल्ली में 1997 में पहनी थी और पिछले 24 साल से मैं यही कर रहा हूं।’’

श्रीधरन भाजपा कक टिकट पर छह अप्रैल को होने वाले राज्य विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि डीएमआरसी के प्रधान सलाहकार के पद से इस्तीफा देने के बाद वह नामांकन पत्र भरेंगे।

श्रीधरन वर्तमान में भाजपा प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य हैं। मेट्रोमैन ने कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से अनुरोध किया है कि वे उन्हें मलप्पुरम जिले के पोन्नानी में उनके आवास से ज्यादा दूर विधानसभा सीट से नहीं उतारें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग