लाइव न्यूज़ :

श्रीधरन औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हुए

By भाषा | Updated: February 26, 2021 01:06 IST

Open in App

मलप्पुरम (केरल), 25 फरवरी ‘‘मेट्रो मैन’’ ई श्रीधरन बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा नेताओं ने यह जानकारी दी।

पार्टी नेताओं ने कहा कि चांगरामकुलम में आयोजित एक बैठक में श्रीधरन भाजपा में शामिल हुए। केरल भाजपा प्रमुख के. सुरेन्द्रन की अगुवाई में बृहस्पतिवार रात को ‘‘विजय यात्रा’’ पहुंचने के बाद यह बैठक आयोजित की गई थी।

सुरेंद्रन ने श्रीधरन का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीधरन ने कहा कि यह उनके जीवन के सबसे महान क्षणों में से एक है।

88 वर्षीय टेक्नोक्रेट ने भाजपा के लिए काम करने का अवसर देने के वास्ते सुरेंद्रन को धन्यवाद दिया।

‘‘मेट्रो मैन’’ के नाम से मशहूर श्रीधरन ने पिछले हफ्ते ही भाजपा में शामिल होने के अपने फैसले की घोषणा की थी।

उन्होंने यह भी कहा है कि वह केरल विधानसभा चुनाव लड़ेंगे जो अप्रैल-मई में होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे