लाइव न्यूज़ :

श्रीधरन केरल में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी: केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन

By भाषा | Updated: March 4, 2021 20:09 IST

Open in App

तिरुवल्ला/कोच्चि (केरल), चार मार्च भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि हाल ही पार्टी में शामिल हुए ‘मेट्रोमैन’ ई श्रीधरन केरल विधानसभा चुनाव में उसके (पार्टी के) मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

मुरलीधरन ने ट्वीट किया, ‘‘ केरल भाजपा ई श्रीधरन जी को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करके केरल चुनाव लड़ेगी। हम केरल के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त और विकासोन्मुखी शासन प्रदान करने के लिए माकपा और कांग्रेस को हरायेंगे। ’’

विधानसभा चुनाव में श्रीधरन के नेतृत्व संबंधी उनका सोशल मीडिया पोस्ट आने से कुछ ही घंटे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने कहा कि था कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से श्रीधरन को राजग के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने का अनुरोध किया है।

अट्ठासी वर्षीय टेक्नोक्रैट ने भी बृहस्पतिवार को दिल्ली मेट्रो रेल निगम के साथ अपने 24 साल के करियर को समाप्त करने के अपने निर्णय की घोषणा की।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ यदि राजग को मेट्रोमैन के नेतृत्व में राज्य में शासन का अवसर मिलता है तो हमें विश्वास है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अधीन केरल में दस गुणा ताकत के साथ विकास कार्यों को लागू करेंगे।’’

उन्होंने यहां पार्टी की एक बैठक में पेलारिवेत्तम फ्लाईओवर के निर्धारित समय सीमा से काफी पहले बस पांच महीने में पुनर्निर्माण समेत श्रीधरन की उपलब्धियों का बखान किया।

उन्होंने अपने नेतृत्व में निकाली गयी ‘विजय यात्रा’ के तहत आयोजित बैठक में कहा, ‘‘ उन्होंने पांच महीने में यह परियोजना बिना किसी भ्रष्टाचार के पूरा की। यही वजह है कि हमने श्रीधरन एवं अपने पार्टी नेतृत्व से अनुरोध किया है कि उन्हें राजग के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया जाए।’’

यह पहली बार है कि पार्टी ने संकेत दिया कि श्रीधरन राजग के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

श्रीधरन भाजपा के टिकट पर छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि डीएमआरसी के प्रधान सलाहकार के पद से इस्तीफा देने के बाद वह नामांकन पत्र भरेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह