लाइव न्यूज़ :

स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह की पैतृक गांव में अंत्येष्टि, लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

By भाषा | Updated: December 11, 2021 17:03 IST

Open in App

जयपुर, 11 दिसंबर कुन्नूर हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह की पूरे सैन्य सम्मान के साथ शनिवार को उनके पैतृक गांव घरड़ाना खुर्द में अंत्येष्टि की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से सिंह को अंतिम विदाई दी।

बुधवार को इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले कुलदीप सिंह के पार्थिव शरीर को शनिवार सुबह दिल्ली से विशेष विमान से झुंझुनू हवाई अड्डे पर पहुंचा गया। यहां जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

उनकी पार्थिव शरीर को भारतीय वायुसेना के फूलों से सजे एक ट्रक में पैतृक गांव घरडाना खुर्द ले जाया गया। वहां शनिवार शाम हजारों की संख्या में मौजूदा ग्रामीणों ने नम आंखों से कुलदीप को अंतिम विदाई दी।

पूरे सैनिक सम्मान से स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह को अंतिम विदाई दी गई। इस समय बार बार 'वंदे मातरम', 'भारत माता की जय' व 'कुलदीप अमर रहे' की नारे गूंजते रहे।

इस अवसर पर राज्य सरकार की ओर से सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढा, सांसद नरेंद्र कुमार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को इस दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और सशस्त्र बलों के 11 कर्मियों की मौत हो गई। दुर्घटना में जान गंवाने वाले सैन्य कर्मियों में राजस्थान के स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह और लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह भी शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों