लाइव न्यूज़ :

स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह की पैतृक गांव में अंत्येष्टि, लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

By भाषा | Updated: December 11, 2021 20:27 IST

Open in App

जयपुर, 11 दिसंबर तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह की पूरे सैन्य सम्मान के साथ शनिवार को उनके पैतृक गांव घरड़ाना खुर्द में अंत्येष्टि की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से सिंह को अंतिम विदाई दी।

बुधवार को इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले कुलदीप सिंह के पार्थिव शरीर को शनिवार सुबह दिल्ली से हेलीकॉप्टर से झुंझुनू हवाई अड्डे लाया गया। यहां जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उनके पार्थिव शरीर को भारतीय वायुसेना के फूलों से सजे एक ट्रक में पैतृक गांव घरडाना खुर्द ले जाया गया। वहां शनिवार शाम बड़ी संख्या में मौजूदा ग्रामीणों ने नम आंखों से कुलदीप को अंतिम विदाई दी। उनकी पत्नी यशस्विनी ने उन्हें मुखाग्नि दी।

पूरे सैनिक सम्मान से स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान बार-बार 'वंदे मातरम', 'भारत माता की जय' व 'कुलदीप अमर रहे' के नारे गूंजते रहे।

इस अवसर पर राज्य सरकार की ओर से सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढा, सांसद नरेंद्र कुमार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को हुई इस दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और सशस्त्र बलों के 11 कर्मियों की मृत्यु हो गई थी। दुर्घटना में जान गंवाने वाले सैन्य कर्मियों में राजस्थान के स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह और लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह भी शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां