लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर में स्पूतनिक वी टीकाकरण में हुई और देरी

By भाषा | Updated: June 27, 2021 15:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जून दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न निजी अस्पतालों में कोविड-19 रोधी रूसी टीका ‘स्पूतनिक-वी’ लगाए जाने की प्रक्रिया में देरी हो गई है।

अपोलो हॉस्पिटल्स के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमें टीकाकरण संबंधी तिथियों के बारे में स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं है।’’

इससे पहले, यहां इंद्रप्रस्थ अपोलो ने कहा था कि वह वह स्पूतनिक वी टीका लगभग 25 जून तक लगाना शुरू कर देगा।

‘मधुकर रेनबो चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल’ के एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल को हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज से स्पूतनिक वी की खुराक अभी नहीं मिली है।

उल्लेखनीय है कि डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज देश में इस टीके की विपणन साझेदार है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘आपूर्तिकर्ताओं की ओर से देरी हो रही है। उन्होंने इसका कोई विशेष कारण नहीं बताया है। मुझे लगता है कि इसका कारण टीके की दोनों खुराकों की एक साथ आपूर्ति करना हो सकता है।’’

स्पूतनिक वी में दो अलग-अलग वायरस का उपयोग किया गया है जो मनुष्यों में सामान्य सर्दी (एडेनोवायरस) का कारण बनते हैं। इस टीके की 21 दिन के अंतराल पर दी जाने वाली दोनों खुराक अलग-अलग हैं और इन्हें आपस में बदला नहीं जा सकता।

फोर्टिस हेल्थकेयर ने कहा था कि वह गुरुग्राम और मोहाली स्थित अपने अस्पतालों में स्पूतनिक वी उपलब्ध कराएगा, लेकिन उसने भी अब तक लोगों को रूसी टीका देना शुरू नहीं किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया