लाइव न्यूज़ :

उप्र के सभी जिलों में सपा का 'महिला घेरा', अखिलेश ने कहा लोकतंत्र को कमजोर कर रही भाजपा सरकार

By भाषा | Updated: February 13, 2021 21:34 IST

Open in App

लखनऊ, 13 फरवरी राष्‍ट्रीय महिला दिवस और सरोजिनी नायडू की जयंती पर शनिवार को उत्‍तर प्रदेश के सभी जिलों में समाजवादी पार्टी (सपा) ने 'समाजवादी महिला घेरा' कार्यक्रम आयोजित करने का दावा किया है।

शनिवार को सपा मुख्‍यालय से जारी बयान के अनुसार शनिवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के समाजवादी पार्टी के कार्यालयों में महिलाओं की सुरक्षा, मान सम्मान, बेरोज़गारी, शैक्षिक क्षेत्र की समस्याओं एवं अन्य मुद्दों पर ‘समाजवादी महिला घेरा‘ कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। बयान में कहा गया है कि बड़ी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम में शिरकत की और महिलाओं से सम्बन्धित मसलों पर चर्चा की। बयान के अनुसार इस आयोजन में समाजवादी पार्टी की सरकार के समय महिला कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘स्वतंत्रता आंदोलन से लोकतंत्र को ताकत मिली लेकिन भाजपा सरकार लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। भाजपा साजिश के तहत लोकतांत्रिक संस्थाओं की प्रासंगिकता समाप्त कर रही है। देश आज संक्रमण के दौर में है तथा संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर हमला किया जा रहा है।''

सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने स्वतंत्रता सेनानी, प्रथम महिला राज्यपाल एवं कवियित्री सरोजिनी नायडू की देश के लिए की गई सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

यादव ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के लिए समाजवादी पार्टी हमेशा संघर्षशील रही है और समाजवादी पार्टी महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया, महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी, सपा के मुख्‍य प्रवक्‍ता राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व सांसद तूफानी सरोज, विधायक इरफान सोलंकी, एमएलसी उदयवीर सिंह तथा मोहम्मद इदरीश समेत कई प्रमुख समाजवादी नेता मौजूद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?