लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव के खिलाफ प्राथमिकी के विरोध में कन्नौज में सपा का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: March 14, 2021 19:29 IST

Open in App

कन्नौज (उत्तर प्रदेश), 14 मार्च समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को कन्नौज में प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके 20 समर्थकों के खिलाफ पत्रकारों की कथित पिटाई के मामले में शुक्रवार को आधी रात के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद यादव ने कहा था, ‘‘उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने मेरे खिलाफ जो प्राथमिकी लिखवाई है, जनहित में उसकी प्रति प्रदेश के हर नागरिक के सूचनार्थ यहां प्रकाशित कर रहे हैं। अगर आवश्यकता पड़ी तो राजधानी लखनऊ में होर्डिंग भी लगवा देंगे।' उन्होंने कहा, ‘‘यह प्राथमिकी हारती हुई भाजपा की हताशा का प्रतीक है।’’

यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किये जाने से नाराज कन्नौज के सपा नेताओं ने रविवार को नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी गजेंद्र सिंह को दिया। सदर विधायक अनिल दोहरे, जिलाध्यक्ष कलीम खा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ फर्जी मुकदमा लगाए जाने के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अनिल दोहरे ने कहा कि जो भी जनता की आवाज उठाता है उसकी आवाज बंद करने के लिए फर्जी मुकदमें लगा कर डराया धमकाया जाता है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग यह जान लें कि हम समाजवादी कार्यकर्ता जनता की लड़ाई के लिए सैकड़ों मुकदमें झेलने को तैयार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे