संयुक्त किसान मोर्चा के ‘भारत बंद’ को सपा का पूर्ण समर्थन : अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: September 27, 2021 13:00 IST2021-09-27T13:00:46+5:302021-09-27T13:00:46+5:30

SP's full support to United Kisan Morcha's 'Bharat Bandh': Akhilesh Yadav | संयुक्त किसान मोर्चा के ‘भारत बंद’ को सपा का पूर्ण समर्थन : अखिलेश यादव

संयुक्त किसान मोर्चा के ‘भारत बंद’ को सपा का पूर्ण समर्थन : अखिलेश यादव

लखनऊ, 27 सितंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन और उनके ‘भारत बंद’ के आह्वान का समर्थन करते हुए सोमवार को कहा कि किसानों को सम्मान नहीं देने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है।

सपा प्रमुख ने ट्वीट कर किसान आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। यादव ने ट्वीट किया, ‘‘संयुक्त किसान मोर्चा के ‘भारत बंद’ को सपा का पूर्ण समर्थन है। देश के अन्नदाता का मान न करने वाली दंभी भाजपा सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। किसान आंदोलन भाजपा के अंदर टूट का कारण बनने लगा है।’’

उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘पूर्वांचल की गरीबी व पिछड़ेपन को दूर करने के लिए जिस समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे (लखनऊ-बलिया) का शिलान्यास किया गया था उसके पूरा होने की खुशी है, पर ये दुख भी है कि भाजपा ने इसके मूल स्वरूप व गुणवत्ता से समझौता किया है।’’ यादव ने कहा, ‘‘भाजपा विकास के रास्ते बनाना नहीं जानती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: SP's full support to United Kisan Morcha's 'Bharat Bandh': Akhilesh Yadav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे