लाइव न्यूज़ :

भाजपा सरकार के खिलाफ कल सपा का ‘कलाकार घेरा‘ कार्यक्रम

By भाषा | Updated: March 26, 2021 21:45 IST

Open in App

लखनऊ, 26 मार्च समाजवादी पार्टी विश्‍व रंगमंच दिवस के मौके पर शनिवार को अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में ‘कलाकार घेरा‘ कार्यक्रम आयोजित करेगी।

समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर अभिव्यक्ति की आजादी के लिए समाजवादी पार्टी प्रदेश भर में ‘कलाकार घेरा‘ कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसमें अपनी-अपनी कला की रक्षा के लिए अभिनय, व्यंग्य, लेखन, नृत्य, गीत-संगीत, टी.वी., फिल्म, रंगकर्म एवं अन्य कलाओं के कलाकार एकजुट होकर अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति द्वारा अपने तरीके से विरोध प्रकट करेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में सत्तारूढ़ भाजपा एक विशेष विचारधारा को प्रचारित करने का कलाकारों पर दबाव बना रही है और उन्हें इसके लिए डराया धमकाया जा रहा है। चौधरी के मुताबिक ‘कलाकार घेरा‘ कार्यक्रम का उद्देश्य सत्तारूढ़ दल द्वारा कलाओं के राजनीतिकरण के खिलाफ आवाज उठाना है। साथ ही उन्होंने कहा है कि इस दिन कलाकारों की उपेक्षा एवं अपमान करने वाली सरकार को हटाने का भी संकल्प लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा