लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री को मिले उपहारों की ई-नीलामी में पदक विजेताओं की खेल सामग्री बनी आकर्षण का केंद्र

By भाषा | Updated: September 17, 2021 23:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों और स्मृतिचिह्नों की शुक्रवार से संस्कृति मंत्रालय द्वारा शुरु की गई ई-नीलामी में ओलंपिक और पैरालंपिक खेल प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं द्वारा इस्तेमाल किए गए सामान आकर्षण का केंद्र हैं और अभी तक इन्हीं की सबसे अधिक बोली लग रही है।

मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन द्वारा तोक्यो ओलंपिक खेल के दौरान इस्तेमाल किए गए दस्तानों के लिए अभी तक 1.92 करोड़ रुपये की बोली लग चुकी है। उनके दस्तानों की कीमत 80 लाख रुपये रखी गयी थी। तोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा के भाले की बोली 1.55 करोड़ रुपये लगी है। इस भाले की बोली एक करोड़ रुपये से शुरु हुई।

तोक्यो पैरालंपिक की बैडमिंटन स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा नागर और रजत पदक विजेता एस एल यथीराज के रैकेटों की बोली दिन में 10 करोड़ रुपये की लगी थी लेकिन शाम में बोली की समीक्षा करने पर वे फर्जी पाए गए। अभी तक नागर और यथीराज के बैडमिंटन रैकेट के लिए अधिकतम बोली क्रमश: 80 लाख रुपये और 50 लाख रुपये की लगी है।

तलवारबाज सी ए भवानी देवी की तलवार की भी बोली इसके कम से कम तय मूल्य के बराबर 60 लाख रुपये की लगी है। ओलंपिक की तलवारबाजी स्पर्धा में क्वालीफाई करने वाली देवी पहली भारतीय हैं।

तोक्यो पैरालंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतनेवाले सुमित अंतिल द्वारा हस्ताक्षरित भाला पर 1,00,08,000 रुपये की बोली लगी है। इसकी कीमत एक करोड़ रखी गई है।

शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले मनीष नरवाल के चश्मे की दिन में 95.94 लाख रुपये की बोली लगी थी लेकिन शाम में समीक्षा के दौरान यह 20 लाख रुपये हो गई।

ई-नीलामी में ओलम्‍पिक और पैरालम्‍पिक पदक विजेताओं की खेल सामग्रियों और उपकरणों के अलावा अयोध्‍या राम मंदिर, चार धाम और रूद्राक्ष सम्‍मेलन केन्‍द्र की प्रतिकृतियां, मॉडल, मूर्तियां, पेंटिंग और अन्‍य उपहार शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी