सालों तक महिला खिलाड़ियों का यौन उत्पीड़न करता रहा खेल प्रशिक्षक नागराजन :पुलिस

By भाषा | Updated: July 10, 2021 16:09 IST2021-07-10T16:09:20+5:302021-07-10T16:09:20+5:30

Sports coach Nagarajan sexually harassed women players for years: Police | सालों तक महिला खिलाड़ियों का यौन उत्पीड़न करता रहा खेल प्रशिक्षक नागराजन :पुलिस

सालों तक महिला खिलाड़ियों का यौन उत्पीड़न करता रहा खेल प्रशिक्षक नागराजन :पुलिस

चेन्नई, 10 जुलाई खेल प्रशिक्षक पी नागराजन के खिलाफ एक महिला खिलाड़ी के कई साल तक यौन उत्पीड़न करने के मामले में जांच के दौरान कई महिलाओं ने आगे आकर जानकारी और गवाही दी है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नागराजन के खिलाफ नयी शिकायतें आने के बीच जांच में खुलासा हुआ कि वह महिला खिलाड़ियों का ‘फिजियोथैरेपी उपचार’ करने के बहाने यौन उत्पीड़न करता था।

पुलिस के अनुसार वह महिला खिलाड़ियों को सही से प्रशिक्षित होने पर ही बड़े खेल आयोजनों में भाग ले पाने की बात कहकर उन पर दबाव डालता था और यह कहकर उन्हें बरगलाता था कि उसके फिजियोथैरेपी उपचार से ही उन्हें आराम मिल सकता है।

पुलिस ने बताया कि वह सालों तक इस तरह की हरकतों में लिप्त रहा और उसे यह पक्का भरोसा हो गया कि अभी तक उसके खिलाफ किसी ने शिकायत नहीं की है तो उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। अब नागराजन के खिलाफ यौन अपराधों की सात और शिकायतें मिली हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ये शिकायतकर्ता भी मामले में हमारी गवाह होंगी।

नागराजन (59) को 19 वर्षीय लड़की की शिकायत के बाद 30 मई को गिरफ्तार किया गया था। लड़की उसके खिलाफ शिकायत करने वाली पहली खिलाड़ी थी जिसने कहा कि उसका सालों तक उत्पीड़न किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sports coach Nagarajan sexually harassed women players for years: Police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे