महाराष्ट्र: नहीं रहे आध्यात्मिक गुरू दादा वासवानी, 99 साल की उम्र में पुणे में निधन
By कोमल बड़ोदेकर | Updated: July 12, 2018 14:25 IST2018-07-12T11:31:57+5:302018-07-12T14:25:15+5:30
आध्यात्मिक गुरु दादा जेपी वासवानी का पुणे में निधन हो गया है। वासवानी 99 साल के थे। वह शाकाहार और पशु अधिकारों को बढ़ावा देते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

महाराष्ट्र: नहीं रहे आध्यात्मिक गुरू दादा वासवानी, 99 साल की उम्र में पुणे में निधन
पुणे, 12 जुलाई। आध्यात्मिक गुरु दादा जेपी वासवानी का पुणे में निधन हो गया है। वासवानी 99 साल के थे। वह शाकाहार और पशु अधिकारों को बढ़ावा देते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
दादा वासवानी, पुणे से संचालित होने वाले साधु वासवानी मिशन के प्रमुख भी थें। इस एनजीओ के दुनिया भर में कई केंद्र हैं। उनका पूरा नाम जशन पहलराज वासवानी है। वासवानी दुनियाभर में गैर सांप्रदायिक आध्यात्मिक गुरु के रूप में भी विख्यात थे।
Spiritual leader Dada Vaswani passes away at the age of 99 in Pune. He was also the head of the Sadhu Vaswani mission. pic.twitter.com/jN5EOnyHRg
— ANI (@ANI) July 12, 2018
बीते महीने जून में साधु वासवानी मिशन की ओर से विश्व शांति के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आने वाली 2 अगस्त को उनका जन्मदिन था, ये ऐसा मौका होता जब दाद वासवानी पूरे 100 साल के हो जाते।
उन्होंने वैश्विक शांति के लिए मोमेंट ऑफ काम की अगुवाई की थी। बीते साल 99 वें जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्हें बधाई देते हुए संबोधित किया था।