लाइव न्यूज़ :

मुंबई में ‘स्पाइसजेट’ का विमान रनवे पर फिसला, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: July 2, 2019 09:39 IST

Open in App

 मुंबई में सोमवार से जारी मूसलाधार बारिश के कारण जयपुर से आ रहा ‘स्पाइसजेट’ का एक विमान मुंबई हवाई अड्डे के मुख्य रनवे से फिसलते हुए उससे नीचे उतर गया । घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब पौने बारह बजे हुई, जब जयपुर से मुंबई आ रहा ‘स्पाइसजेट’ का विमान एसजी6237 मुख्य रनवे से फिसलते हुए उससे नीचे उतर गया था ।

सूत्रों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। मुख्य रनवे को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। फिलहाल हवाई अड्डे के ‘सेकेंडरी रनवे’ से विमानों का परिचालन जारी है। सूत्रों ने बताया कि घटना के कारण कई उड़ानों को अहमदाबाद और बेंगलुरु भेजा गया है। सियोल से आ रहे ‘कोरियन एअर’ के विमान केई655 को अहमदाबाद, फ्रैंकफुर्त से आ रहे ‘लुफ्थांसा’ के विमान एलएच756 और बैंकाक से आ रहे ‘एअर इंडिया’ के विमान एआई331 के मार्गों को भी अन्य हवाई अड्डों की ओर मोड़ना पड़ा। 

मुंबई-पुणे में दीवार गिरने से अब तक 37 लोगों की मौत

मुंबई में मूसलाधार बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। इसी बीच मंगलार (2 जुलाई) को पुणे के अम्बेगांव के पास सिंहगड कॉलेज की दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। ताजा मामला कल्याण का है। यहां भारी बारिश से नेशनल उर्दू स्कूल की दीवार गिरने से करीब 3 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रुप से घायल है। बता दें मुंबई और पुणे में भारी बारिश से अभी तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल है।

वहीं, मुंबई में मूसलाधार बारिश से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई बेहाल हो गई। सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं तथा निचले इलाकों में घुटनों से ऊपर तक पानी भरा हुआ है। सड़कों पर ट्राफिक जाम का हाल यह है कि चंद मिनटों के सफर के लिए घंटों लग रहे हैं।

टॅग्स :मुंबई बारिशमहाराष्ट्रमुंबईमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी