लाइव न्यूज़ :

स्पाइसजेट 15-25 सितंबर के दौरान 38 नयी उड़ानें करेंगी शुरू

By भाषा | Updated: September 15, 2021 17:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर स्पाइसजेट 15 से 25 सितंबर के दौरान 38 नयी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करेगी। एयरलाइन ने बुधवार को यह जानकारी दी।

स्पाइसजेट ने एक बयान में कहा कि उसने दिल्ली-सूरत-दिल्ली, बेंगलुरू-वाराणसी-बेंगलुरू, मुंबई-जयपुर-मुंबई, मुंबई-झारसुगुडा-मुंबई, चेन्नई-पुणे-चेन्नई, चेन्नई-जयपुर-चेन्नई और चेन्नई-वाराणसी-चेन्नई मार्गों पर उड़ानों का संचालन शुरू किया है।

एयरलाइन ने कहा कि वह दुबई से और दुबई तक की उड़ानों को बहाल करेगी जो उसे मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, कोच्चि, कोझीकोड, अमृतसर और मेंगलुरू से जोड़ेगी।

स्पाइसजेट के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा, ‘‘हमें यह एलान करके खुशी हो रही है कि हमने अपने नेटवर्क पर 38 नयी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू की हैं।’’

इन नयी उड़ानों को शुरू करना न केवल हमारे लिए बल्कि पूरे विमानन उद्योग के लिए पुनरुत्थान का संकेत है। सिंह ने कहा, ‘‘स्पाइसजेट अपने नेटवर्क पर पहली बार विशाखापत्तनम को मुंबई के साथ, उदयपुर को चेन्नई के साथ और दिल्ली को माले के साथ जोड़ेगी और हमें इन मार्गों पर अच्छे-खासे यात्रियों की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग