लाइव न्यूज़ :

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी तथा साबरमती रिवरफ्रंट के बीच सी-प्लेन उड़ानें पुन: शुरू करेगी स्पाइसजेट

By भाषा | Updated: December 18, 2020 16:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर विमान कंपनी स्पाइसजेट की ओर से शुक्रवार को कहा गया कि वह गुजरात के नर्मदा जिले में केवड़िया के नजदीक स्थित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी एवं अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट के बीच 27 दिसंबर से सी-प्लेन उड़ानें फिर से शुरू करेगी।

इन दो स्थानों के बीच एयरलाइन की सी-प्लेन सेवा का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर को किया था। हालांकि शुरू होने के कुछ ही दिन बाद एयरलाइन ने सेवा निलंबित कर दी थी।

स्पाइसजेट की ओर से एक वक्तव्य में शुक्रवार को कहा गया, ‘‘स्पाइसजेट की पूर्ण मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी स्पाइसशटल अहमदाबाद में साबरमती रीवरफ्रंट और केवड़िया में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के बीच अपनी सी-प्लेन सेवाएं 27 दिसंबर 2020 से पुन: आरंभ करेगी और इस मार्ग पर प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित होंगी। इन सेवाओं के लिए यात्री 20 दिसंबर 2020 से बुकिंग कर सकेंगे।’’

सी-प्लेन को 200 किमी की दूरी पर स्थित इन दो स्थानों के बीच रास्ता तय करने में करीब 40 मिनट का वक्त लगता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए की एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं