लाइव न्यूज़ :

स्पाइसजेट ने कोविड-19 टीके की ढुलाई के लिए ब्रसेल्स हवाईअड्डे के साथ किया करार

By भाषा | Updated: January 12, 2021 16:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जनवरी स्पाइसजेट ने कोविड-19 के टीके की बेरोक-टोक ढुलाई के लिए बेल्जियम के ब्रसेल्स हवाई अड्डे के साथ एक करार किया है। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत ब्रसेल्स हवाई अड्डा टीकों की त्वरित आपूर्ति के लिए समय, नेटवर्किंग अनुबंध आदि में सहायता प्रदान करेगा।

बयान में कहा गया है, ‘‘ इस समझौता ज्ञापन के तहत एयरलाइन की मालवहन शाखा स्पाइसएक्सप्रेस की कोविड-19 के टीके को उपयुक्त तापमान नियंत्रित प्रणाली के साथ यूरोप एवं अन्यत्र सुरक्षित तरीके से शीघ्र पहुंचाने और वहां से लाने की योजना है । ’’

इसमें कहा गया है कि इस रणनीतिक साझेदारों के तौर पर स्पाइसजेट और ब्रसेल्स एयरपोर्ट कंपनी एनवी मिलकर सरकार ,दवा कंपनियों एवं अन्य के साथ काम करेंगे ताकि तापमान नियंत्रित माहौल में टीके की ढुलाई हो।

भारत ने मंगलवार सुबह को अपने टीके की ढुलाई शुरू की जब स्पाइसजेट की उड़ान एजी 8937 ने कोविड-19 के टीके की पहली खेप पुणे से दिल्ली पहुंचायी।

नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मंगलवार से चार एयरलाइनें कोविड-19 टीके की 56.5 लाख खुराक पुणे से देश के अन्य शहरों में पहुंचाने के लिए नौ उड़ानों का संचालन करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग