लाइव न्यूज़ :

स्पाइसजेट हांगकांग से 2900 ऑक्सीजन कंसेनट्रेटर्स लेकर दिल्ली पहुंचा

By भाषा | Updated: May 7, 2021 16:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई स्पाइसजेट ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने ए-340 विमान का इस्तेमाल कर हांगकांग से 2900 ऑक्सीजन कंसेनट्रेटर्स लेकर आयी है।

इसने बताया कि विमान शुक्रवार की सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा।

कोरोना वायरस की दूसरी लहर से भारत बुरी तरह प्रभावित हुआ है और कई राज्यों के अस्पतालों में टीका, ऑक्सीजन, दवाएं, उपकरण और बिस्तरों की कमियां हैं।

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया, ‘‘एयरलाइन अमेरिका, हांगकांग, सिंगापुर और चीन से अभी तक 13,950 से अधिक ऑक्सीजन कंसेनट्रेटर्स लेकर आ चुकी है।’’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,14,188 नए मामले सामने आने के साथ भारत में कोविड-19 के कुल मामले 2,14,91,598 हो गए हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 36 लाख से अधिक हो गई है।

आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 3915 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 2,34,083 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे