लाइव न्यूज़ :

स्पाइसजेट ने विमान पर सोनू सूद की तस्वीर लगा अभिनेता को दिया सम्मान

By भाषा | Updated: March 21, 2021 01:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मार्च देश में कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए पिछले साल लागू लॉकडाउन की वजह से फंसे लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने में मदद करने वाले अभिनेता सोनू सूद को विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने अनोखे अंदाज में सम्मानित किया है। कंपनी ने अपने एक विमान पर उनकी तस्वीर लगाई है।

एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि एयरलाइन ने देश और देश के बाहर कोविड-19 की वजह से फंसे लोगों को उनके घर तक पहुंचाने में अभिनेता की भूमिका को सम्मानित करने के इरादे से उनकी तस्वीर अपने एक विमान पर लगाई है।

एयरलाइन ने अभिनेता को पर्दे से लेकर वास्तविक जीवन का सुपरहीरो करार दिया है। स्पाइसजेट ने कहा कि एयरलाइन और अभिनेता महामारी काल की शुरुआत में ही विदेशों में फंसे लोगों को देश में लाने के लिए साथ आए थे और इस दिशा में काम कर रहे थे।

स्पाइसजेट ने बताया कि बोइंग 737 के विमान पर अभिनेता की तस्वीर लगाई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?