लाइव न्यूज़ :

स्पाइसजेट का विमान ‘तकनीकी खामी’ के चलते मुंबई वापस लौटा

By भाषा | Updated: December 10, 2021 00:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुंबई से कोलकाता जा रहा उसका 737 मैक्स विमान ‘तकनीकी खामी’ की वजह से मुंबई लौट आया।

अदीस अबाबा के पास 2019 में ‘इथोपियन एयरलाइन्स’ के एक 737 मैक्स विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के तीन दिन बाद भारत में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सभी मैक्स विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी थी। उक्त हादसे में चार भारतीयों समेत 157 लोगों की मौत हो गई थी।

बोइंग की ओर से सॉफ्टवेयर में आवश्यक सुधार किये जाने के बाद डीजीसीए ने इस साल 26 अगस्त को मैक्स विमानों की वाणिज्यिक उड़ानों पर से प्रतिबंध हटा लिया था। स्पाइसजेट ने पिछले महीने अपने मैक्स विमानों का परिचालन वाणिज्यिक उड़ानों के लिए बहाल किया था।

स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘मुंबई से कोलकाता जा रही स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी-467 ने उड़ान भरने के बाद तकनीकी खामी के चलते वापस आ गई। विमान मुंबई में सुरक्षित उतरा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता