लाइव न्यूज़ :

बेलगाम हवाईअड्डे के रनवे पर गलत छोर पर उतरा स्पाइसजेट का विमान

By भाषा | Updated: October 25, 2021 12:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर स्पाइसजेट की हैदराबाद-बेलगाम के लिए एक उड़ान रविवार को कर्नाटक के बेलगाम हवाई अड्डे पर रनवे के गलत छोर पर उतर गई, जिसके बाद पायलटों को निलंबित कर दिया गया। एयरलाइन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

घटना रविवार को हुई। हालांकि विमान रनवे पर सुरक्षित उतरा। एयरलाइन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘24 अक्टूबर को स्पाइसजेट का विमान डीएएसएच8 क्यू400 हैदराबाद से बेलगाम जाने वाला था। एटीसी ने विमान को बेलगाम में रनवे 26 पर उतरने की मंजूरी दी थी। हालांकि, विमान रनवे आठ पर उतरा।’’

इसका मतलब यह है कि विमान बेलगाम हवाई अड्डे पर उसी रनवे के निर्दिष्ट छोर रनवे 26 के बजाय उसके दूसरे छोर रनवे आठ पर उतरा। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से उतरा और एयरलाइन ने सूचना मिलने पर ‘‘तुरंत और सक्रियता से’’ कार्रवाई की। डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) तथा एएआईबी (विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो) को इस बारे में सूचित किया गया और जांच लंबित होने के कारण दोनों पायलटों को तुरंत निलंबित कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल