लाइव न्यूज़ :

स्पाईसजेट ने मंगलवार को पुणे से 4.1 टन कोविड-19 टीका पांच शहरों में पहुंचाया

By भाषा | Updated: January 19, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी स्पाईसजेट ने मंगलवार को कोविड-19 टीके के 122 बक्सों को पुणे से देश के पांच अन्य शहरों में पहुंचाया।

विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि स्पाईसजेट ने टीका पहुंचाने के दूसरे दौर की उड़ान में 4.1 टन टीका इन शहरों में पहुंचाया है। पहले दौर में 12-13 जनवरी को टीके पहुंचाए गए थे।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘स्पाईसजेट ने 19 जनवरी, 2021 को कोविड-19 टीके के 4.1 टन वजन वाले 122 बक्सों को पुणे से हैदराबाद, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, पटना और लेह पहुंचाया।’’

प्रवक्ता ने बताया कि स्पाईसजेट की उड़ान से 38 बक्से पटना, 35 बक्से विजयवाड़ा, 30 बक्से हैदराबाद, 28 बक्से भुवनेश्वर पहुंचाए गए। जबकि एक डिब्बा पुणे से दिल्ली होते हुए बुधवार को केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख की राजधानी लेह पहुंचेगा।

देश में 16 जनवरी से शुरू हुए कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए 12 जनवरी से ही देश भर में टीकों की आपूर्ति शुरू हो गई थी।

स्पाईसजेट ने 12 जनवरी को कोविड-19 टीके के 364 बक्सों को पुणे से अन्य शहरों में पहुंचाया जिनका वजन 11 टन था। 13 जनवरी को उसने 111 बक्से देश के अलग-अलग शहरों में पहुंचाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह