लाइव न्यूज़ :

गुवाहाटी में रनवे पर तय बिंदु से पहले उतरा स्पाइसजेट का विमान, दो पायलाट सेवा से हटाए गए

By भाषा | Updated: December 5, 2020 18:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर गुवाहाटी हवाईअड्डे पर शुक्रवार को स्पाइसजेट का एक विमान रनवे पर निर्धारित स्थान से पहले उतर गया लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि उसने बेंगलुरु से गुवाहाटी के बीच संचालित उड़ान संख्या एसजी960 को उड़ा रहे स्पाइसजेट के दो पायलटों को सेवा से अलग कर दिया गया है।

एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘उन्हें रोस्टर से हटा दिया गया है। मामले में जांच चल रही है।’’

अधिकारियों के अनुसार विमान रनवे पर निश्चित बिंदु से पहले उतरा लेकिन इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हालांकि विमान के उतरते समय रनवे पर कुछ लाइट क्षतिग्रस्त हो गयीं।’’

स्पाइसजेट ने इस मामले में पीटीआई के सवालों का जवाब नहीं दिया।

अभी यह पता नहीं चला है कि घटना के समय विमान में कितने यात्री सवार थे।

अधिकारियों ने कहा कि वीटी-एसएलएल रजिस्ट्रेशन नंबर वाला विमान उड़ान के लिए फिट है तथा शुक्रवार को रनवे की घटना के बाद कई उड़ान भर चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे