लाइव न्यूज़ :

चीन के नानजिंग और हांगकांग से 2450 ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर लेकर दिल्ली पहुंचे स्पाइसजेट के विमान

By भाषा | Updated: May 4, 2021 18:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली चार मई एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट ने चीन के नानजिंग शहर और हांगकांग से 2,450 ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर हवाई मार्ग से मंगवाए हैं। एयरलाइंस ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

स्पाइसजेट की ओर से जारी वक्तव्य के मुताबिक एक बी-737 विमान हांगकांग से ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर लेकर उड़ा और मंगलवार सुबह पांच बजे दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचा। इसके अलावा एक स्पाइसएक्सप्रेस विमान शाम को अन्य चिकित्सकीय उपकरणों के साथ यहां पहुंचेगा।

दरअसल, भारत इस समय कोरोना वायरस संक्रमण की घातक लहर का सामना कर रहा है जिसके कारण देश के कई राज्यों में दवाइयों, चिकित्सकीय उपकरणों, बिस्तरों और ऑक्सीजन की भारी कमी हो रही है।

पिछले दो सप्ताह के दौरान स्पाइसजेट के विमान अमेरिका, हांगकांग, सिंगापुर और चीन से 6,850 से अधिक ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर लेकर आए हैं।

स्पाइस हेल्थ कंपनी की ओर से इन आवश्यक चिकित्सकीय उपकरणों को मंगवाया गया है। स्पाइस हेल्थ स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी एक कंपनी है जिसका मालिकाना हक स्पाइसजेट के अजय सिंह और अवनी सिंह के पास है।

गौरतलब है कि भारत में पिछले केवल 15 दिनों में ही कोरोना वायरस संक्रमण के 50 लाख से अधिक नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के आंकड़े को पार कर गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग