सवार थे 150 यात्री, लेह जा रहे स्पाइसजेट विमान में तकनीकी खराबी, हवा में इंजन, दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 24, 2026 11:34 IST2026-02-24T11:13:40+5:302026-02-24T11:34:16+5:30
लेह जा रहे स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इंजन में खराबी के कारण मंगलवार सुबह लेह जा रहा स्पाइसजेट का एक विमान राजधानी दिल्ली लौट आया।

file photo
नई दिल्ली: स्पाइसजेट की दिल्ली-लेह उड़ान संख्या 121 में दिल्ली से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद खराबी आ गई और लेह जाने के बजाय दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। सूत्र ने बताया कि फ्लाइट SG121 का संचालन कर रहे बोइंग 737 विमान में लगभग 150 लोग सवार थे। सूत्रों के अनुसार, आपातकालीन लैंडिंग का कारण इंजन नंबर 2 का खराब होना था। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली से लेह जाने वाली उड़ान तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौट आई। विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया और सभी यात्रियों को सामान्य रूप से उतार लिया गया।
SpiceJet 121 Delhi-Leh experienced a problem shortly after departure from Delhi, and an emergency landing was made at Delhi Airport instead of continuing to Leh. Approximately 150 passengers were on board the flight. The cause of the emergency landing is the failure of engine…
— ANI (@ANI) February 24, 2026
लेह जाने वाला स्पाइसजेट का एक विमान इंजन में खराबी के कारण मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। एक सूत्र ने बताया कि उड़ान संख्या एसजी121 का संचालन करने वाले बोइंग 737 विमान में लगभग 150 यात्री सवार थे।