लाइव न्यूज़ :

स्पाइसहेल्थ ने 'ड्राई स्वाब आरटी-पीसीआर' जांच की शुरुआत के लिए सीसीएमबी के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: December 14, 2020 16:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर स्पाइसहेल्थ ने ''ड्राई स्वाब आरटी-पीसीआर'' जांच शुरू करने के लिए अनुसंधान संगठन सीएसआईआर-सीसीएमबी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

सीएसआईआर-सीसीएमबी के निदेशक राकेश मिश्रा ने एक बयान में कहा, '' कोविड-19 महामारी के दौरान ड्राई स्वाब आरटी-पीसीआर परीक्षण की पद्धति बड़ा बदलाव साबित होगी। यह पद्धति वर्तमान की परीक्षण पद्धति की तुलना में सुरक्षित, तेज एवं सस्ती है और इससे परीक्षण के नतीजे की गुणवत्ता में भी कोई समझौता नहीं होता।''

कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केंद्र (सीसीएमबी), वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की घटक प्रयोगशाला है।

कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवनी सिंह ने कहा, '' ड्राई स्वाब परीक्षण पद्धति के जरिए जांच में लगने वाले समय में करीब डेढ़ घंटे की कमी आएगी और इससे कीमत भी घटेगी।''

इसके लिए कंपनी की मोबाइल परीक्षण प्रयोगशाला का उपयोग होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता