लाइव न्यूज़ :

स्पाइसहेल्थ, सीएसआईआर-आईजीआईबी ने दिल्ली हवाईअड्डे पर जीनोम श्रृंखला प्रयोगशाला शुरू की

By भाषा | Updated: January 14, 2021 17:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी स्पाइसहेल्थ और सरकार के अनुसंधान संस्थान सीएसआईआर-आईजीआईबी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली हवाईअड्डे पर एक जीनोम श्रृंखला प्रयोगशाला की शुरुआत की ताकि ब्रिटेन और अन्य देशों में सामने आये कोरोना वायरस के नये स्वरूपों को लेकर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

दिल्ली हवाईअड्डे पहुंचने पर आरटी-पीसीआर जांच कराने वाले और संक्रमित पाये जाने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के नमूने इस प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे।

जीनोम श्रृंखला में वायरस के नमूने की रासायनिक संरचना का विश्लेषण किया जाता है और यह समझा जाता है कि यह पहले से मौजूद वायरस से अलग कैसे है।

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद - जिनोमिकी और समवेत जीवविज्ञान संस्थान (सीएसआईआर-आईजीआईबी) के निदेशक अनुराग अग्रवाल ने कहा, ‘‘हमने यहां हवाईअड्डे पर स्पाइसहेल्थ के साथ एक पायलट परियोजना शुरू की है, जिसमें पता लगाया जाएगा कि क्या हम 48 घंटे से कम समय के अंदर जीनोम श्रृंखला विकसित कर सकते हैं और वायरस का कोई नया स्वरूप मिलने की स्थिति में क्या सरकार को समय पर सूचित कर सकते हैं।’’

जीनोम श्रृंखला के लिए भारत की क्षेत्रीय प्रयोगशालाओं में भेजे गये नमूनों के परिणाम आने में करीब एक सप्ताह लग जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग