लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के सभी थानों पर सीसीटीवी लगाने का काम तेजी से : जौहरी

By भाषा | Updated: September 2, 2021 20:53 IST

Open in App

मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश के सभी पुलिस थानों में क्लोज सर्किट टेलीविजन कैमरे (सीसीटीवी) लगाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। ग्वालियर और चंबल संभाग के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद जौहरी ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस थानों में सीसीटीवी लगाने का काम तेजी से चल रहा है।’’ उन्होंने कहा कि ग्वालियर-चंबल अंचल में डकैती उन्मूलन अधिनियम लागू है। हालांकि पहले जैसी डकैती की घटनाएं और डकैत भले ही नहीं हों, लेकिन कभी-कभी कुछ घटनाएं इस प्रकार को होती हैं और डकैती अधिनियम उनके लिए जरूरी है। एक सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि अब यदि इस नियम का कोई अफसर गलत इस्तेमाल करता है तो उस पर कार्रवाई भी होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

मध्य प्रदेशमध्य प्रदेश: चोर को बड़ा माल नही मिला तो छोड़ी चिट्ठी, लिखा- 'जब पैसे नहीं थे तो लॉक नहीं करना था कलेक्टर'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह