लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, 12 वर्षीय लड़के की मौत

By भाषा | Updated: September 29, 2021 11:03 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), 29 सितंबर मुजफ्फरनगर में तेज गति से आ रही कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल पर सवार 12 वर्षीय लड़के की मौत हो गयी और उसका एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह हादसा मंगलवार की शाम को तावली गांव के समीप शाहपुर-मुजफ्फरनगर रोड पर हुआ।

उन्होंने बताया कि अहमद की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि जबीर को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय दोनों तावली गांव से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। कार का चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

इस बीच, गुस्साए गांववालों ने दोषी को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए शाहपुर-मुजफ्फरनगर सड़क अवरुद्ध कर दी। मुजफ्फरनगर के उपमंडलीय मजिस्ट्रेट दीपक कुमार ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया जिसके बाद सड़क फिर से खोली गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन