लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में तेज रफ्तार कार ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मारी, दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 25, 2021 17:24 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 25 अक्टूबर राजस्थान में कोटा के गुमानपुरा पुलिस थाने के तहत तेज रफ्तार से आ रही कार ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी जिसमें 27 वर्षीय शख्स और एक नाबालिग लड़के की मौत हो गयी जबकि एक महिला समेत तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह दुर्घटना रविवार रात को हुई। एसएचओ लखन लाल ने बताया कि मृतक की पहचान कोटा शहर के डीसीएम रोड निवासी राजकुमार (27) और सकतपुरा निवासी शहादत अली के बेटे साहूर (5) के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद कार का चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रही कार ने रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मारी और उसके बाद डीसीएम रोड पर पुराने आरटीओ कार्यालय के सामने की दीवार से जा टकरायी।

हादसे में दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच लोगों को गंभीर चोटें आयी और उन्हें एमबीएस अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने राजकुमार और साहूर को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान रघुनंदन, शहादत अली और रुबिना के रूप में की गयी है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। वाहन को जब्त कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए