लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीका बाहर भेजने से पहले भारत में टीकाकरण तेज करें : आप

By भाषा | Updated: April 5, 2021 16:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल आम आदमी पार्टी ने देश में टीकाकरण अभियान तेज करने के स्थान पर कोविड-19 के टीके विदेशों में भेजने की केन्द्र सरकार की नीति पर सवाल उठाते हुए दावा किया है कि इस दर से देश की पूरी आबादी के टीकाकरण में कम से कम 15 साल का समय लगेगा।

यहां संवाददाता सम्मेलन में आप के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने देश के लोगों को पहले टीके ना देकर उसका ‘‘निर्यात’’ करने पर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा, ‘‘टीके की खुराक 84 देशों को निर्यात की गईं। देश में लोगों को लगाए गए टीके से ज्यादा निर्यात किया गया है। हमें अपने देश के लोगों का ख्याल रखना चाहिए या दूसरे देश के?’’

उन्होंने कहा, ‘‘केन्द्र सरकार का टीका राष्ट्रवाद कहां चला गया है? आप ने कोविड-19 टीका लगाने की दर में वृद्धि की मांग की है ताकि प्रत्येक भारतीय को टीका लग सके।’’

आप नेता ने दावा किया कि अगर टीकाकरण वर्तमान दर से चलता रहा तो देश की पूरी आबादी के टीकाकरण में 15 साल लगेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि वायरस को नियंत्रित करने के लिए कम से कम 70 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण जरूरी है। अगर टीकाकरण अपनी वर्तमान दर से जारी रहा तो देश की 70 प्रतिशत आबादी को टीका लगाने में 10 साल लगेंगे, वहीं सभी के टीकाकरण में करीब 15 साल लगेंगे।’’

भारत में सभी प्रांतों से सुबह सात बजे तक प्राप्त शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, देश में टीके के 7,91,05,163 खुराक लगाई जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है